Greeting Messages

Happy Dussehra Quotes & Status in Hindi 2024

Happy Dussehra Quotes & Status in Hindi 2024

दशहरा शुभकामनाएं एवं संदेश हिंदी में: दशहरे के पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को इन खूबसूरत संदेशों के साथ बधाई और शुभकामनाएं भेजें।

Happy Dussehra Quotes & Status in Hindi: अगर आप दशहरे के इस त्योहार पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को प्यार भरे संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां आपको बेहतरीन शुभकामनाएं और संदेश मिलेंगे, जो आपके दिल की बात पहुंचाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

**Happy Dussehra Wishes in Hindi**:
विजयदशमी, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, पूरे देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्तूबर 2024 को पड़ रही है। दुर्गा पूजा के 10वें दिन मनाई जाने वाली विजयादशमी असत्य, अहंकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत का प्रतीक मानी जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने अधर्म, अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसी उपलक्ष्य में विजयदशमी का पर्व हिंदू धर्म में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शाम के समय रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है और लोग इस मौके पर खुशियां मनाते हैं।

आप भी इस पावन अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को सुंदर दशहरा वॉलपेपर और शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें इस खुशी का हिस्सा बना सकते हैं।

खुशियों का त्यौहार
प्यार की बौछार..
मिठाईयों की बहार
इस दशहरे के शुभ दिन आपको मिले खुशियां हजार
दशहरे की शुभकामनाएं

बुराइयों का नाश हो, सब का विकास हो
रावण की तरह हर बुराई जले,
उम्मीदों और विकास के फूल खिलें
दशहरे की शुभकामनाएं

बुराई का होता है विनाश
दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपको दुखें का होगा नाश
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा
दशहरे की शुभकामनाएं

भगवान राम आपको दशहरे के इस शुभ दिन
सफलता का आशीर्वाद दें।
और करें आपके सपनों को पूरा।
आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीदों की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का होगा नाश
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा,
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरा मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं।

 

Back to top button